मऊ, सितम्बर 28 -- मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में पहुंचे 2612 मरीजों का 90 डाक्टरों की टीम ने जांच की। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में बुखार के साथ सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक रहे। वहीं पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवा दी गई। इनमें से सर्वाधिक 273 बच्चों की संख्या रही। डाक्टरों की टीम ने मच्छरों के प्रकोप को कम करने और बीमारियों से बचने के लिए आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने और स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.