अमरोहा, मार्च 29 -- हसनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय हीसखेड़ा में तैनात प्रधानाध्यापक की बुखार के चलते मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। गमगीन मौहाल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों के मुताबिक नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय रूपकिशोर त्यागी को बीते करीब 10 दिन से बुखार आ रहा था। नगर के निजी अस्पताल से उपचार के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ तो परिजन उन्हें मेरठ ले गए। मेरठ के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रूपकिशोर के परिवार में पत्नी व दो बेटी हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रूपकिशोर त्यागी लगभग 20 किमी का सफर तय कर साइकिल से स्कूल आते-जाते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.