बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- मौसम में बदलाव के साथ बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। घर-घर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार से तप रहे हैं। निजी और सरकारी अस्पतालों में भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ी रही। अवकाश के चलते 11 बजे तक ओपीडी रही। इस दौरान बुखार के मरीज सबसे अधिक रहे। मौसम बदलने के साथ ही लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। डेंगू-मलेरिया के मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही टाइफाइड ने भी लोगों को घेर लिया है। बुखार से लोगों का शरीर तप रहा है। मंगलवार को सुबह से मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक भीड़ रही। अस्पताल खुलने से पहले मरीजों की लाइन देखने को मिली। अवकाश के चलते सुबह 11 बजे तक ओपीडी रही। इस दौरान 800 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 30 प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.