बोकारो, जून 28 -- तेनुघाट। तेनुघाट के अखबार विक्रेता सतीश बुक स्टॉल के सतीश कुमार के खाते से ऑनलाइन साइबर ठगों ने 4,28,499 रुपये उड़ा लिया। भुक्तभोगी ने बताया कि शुक्रवार को लगभग ढाई बजे साइबर ठगों के द्वारा फोन कर कहा गया कि आपका बिजली बिल बकाया है। ऐसे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और अभी तुरंत रजिस्टर्ड कराएं। यह भी कहा गया कि आप लाइन में ही बने रहिए फोन डिश कनेक्ट नहीं कीजियेगा। लगभग आधा घंटा लाइन में रहने के बाद डायरेक्ट पैसा कटने लगा। फोन काटते काटते पैसा की निकासी हो गया। कुल सात बार में निकासी कर लिया। पहली बार में 34,000, दूसरी बार में 1,97,500, फिर 49,000 करके चार बार तथा अंतिम में 999 रुपए उड़ा लिए गए। तुरंत बैंक जाकर खाता को बंद कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.