एटा, अगस्त 4 -- जनपद के गन कल्चर को बुक कल्चर में परिवर्तित करने के लिए शुरू हुई मुहिम 10 वर्ष बाद भी जारी है। कार्यक्रम में एटा पुस्तक महोत्सव संयोजक एआरएम संजीव कुमार राजकीय इंटर कॉलेज एटा के पुरातन छात्रों, माध्यमिक, सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, प्रबंधकों से विचार विमर्श किया। 18 दिसंबर को इस वर्ष पुस्तक मेला लगाया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज एटा में आयोजित कार्यक्रम में पुरातन छात्र स्पेशल कमिश्नर आफ पुलिस नई दिल्ली आईपीएस अजय चौधरी ने संजीव कुमार एवं टीम के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम में जीआईसी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह चाहर, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह यादव ने राजकीय इंटर कॉलेज एटा के पूर्व भवन के जीर्ण शीर्ण व्यवस्था पर दुख व्यक्त करते हुए पुनर्निर्माण के लिए आग्रह किया। संचालन राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.