गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। शास्त्री नगर के लाल बहादुर हॉकी स्टेडियम में गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन का आठवां बुक एक्सचेंज मेले का पहला चरण शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन ही लगभग एक हजार से अधिक अभिभावक और छात्रों ने किताबों का अदान-प्रदान किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने किया। संगठन के मीडिया प्रभारी विवेक त्यागी ने बताया कि मेले के पहले दिन ही लगभग एक हजार अभिभावक व छात्र मेले में पहुंचे। वहीं, सचिव अनिल सिंह और संरक्षक सत्यपाल चौधरी ने बताया कि जिले के अभिभावक मेले में आकर अपनी किताब-कॉपी आपस में बदलकर हजारों रुपये की बचत करते हैं। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को लाभ पहुंचाना है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने एडीएम सिटी और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल का आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.