देहरादून, सितम्बर 28 -- देहरादून। जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ओएनजीसी, तेल भवन के सहयोग से स्कूलों में पोषण किट वितरित की गई। डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से शेरपुर में रविवार को हुए कार्यक्रम में बुक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज और बुक्सा आदिम जनजाति आदर्श जूनियर हाई विद्यालय में बच्चों को पोषण किट दी गई। फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना ने कहा कि इन किटों के वितरण का उद्देश्य जनजातीय बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर ओएनजीसी के सीएसआर इंचार्ज चंदन सुशील आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.