लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। आवासीय योजना के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता ने फ्लैट के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 16 साल पहले बुकिंग के बाद भी फ्लैट नहीं मिला। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नैनीताल (हल्द्वानी) निवासी पूनम शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2010 में वह एक फ्लैट खरीदने की इच्छुक थी। इसी दौरान उन्होंने अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड आफिस में संपर्क किया। वहां उनकी मुलाकात अंसल निदेशकों और अन्य लोगों से हुई। बातचीत के बाद पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित आस्था अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में एक फ्लैट 10 मार्च 2010 को बुक कराया था। पीड़िता ने करीब साढ़े त...