सासाराम, अगस्त 6 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड के बुकनाव गांव की वार्ड संख्या 12 में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों व खासकर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। पानी निकासी नहीं हो पाने से रास्ते कीचड़ व जलजमाव से भर गए हैं। इससे बच्चों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...