कौशाम्बी, फरवरी 19 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल के बहुगरी में बुधवार की रात नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अपनी बुआ को भतीजा बचाने पहुंचा तो उस पर परिजनों ने हमला बोल दिया। बेरहमी से उसको पीटा गया। लाठी लगने से सिर फट गया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। बहुगरी की फूलकली ने बताया कि बुधवार की रात उसका पति राजू नशे की हालत में घर आया। आते ही उसने विवाद शुरू कर दिया। उसको जमकर मारापीटा। फूलकली ने बताया कि उसको बुलाने के लिए उसका भतीजा गोविंद आया था। शोर मचने पर वह आया और बीचबचाव का प्रयास किया तो पति के परिवार के लोगों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। बेरहमी से उसको पीटा गया। इससे उसको चोटें आई। सिर भी फट गया। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बुआ-भतीजा रात में थाना पहुंचे और नामजद त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.