देवरिया, दिसम्बर 31 -- नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां, जो आपस में बुआ-भतीजी हैं, चार दिन पूर्व शौच के लिए घर से निकलीं और उसके बाद से लापता हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि दोनों किशोरियां 26 दिसंबर की शाम करीब छह बजे खेत की ओर शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के जगहों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। मामले में किशोरियों की मां और दादी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश के साथ ही ...