पीलीभीत, जनवरी 20 -- पीलीभीत। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने पीलीभीत की सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 8 जनवरी 2026 से अपनी बुआ के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नावकूड़ में रह रही है। उसकी पुत्री 15 जनवरी को शाम पांच बजे अपनी बुआ के घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...