मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में बुआ के घर आई महिला के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ और अश्लीलता की। कहीं शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना के पीतल बस्ती चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने मझोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 31 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे वह मझोला थाना क्षेत्र निवासी बुआ के घर गई थी। उस समय बुआ और फूफा घर पर नहीं थे। पीड़िता के अनुसार बुआ के घर सलाउद्दीन उर्फ सल्लू और जुनेद उर्फ पप्पू बैठे थे। जब वह पहुंची तो उसे देख कर सलाउद्दीन उर्फ सल्लू ने अश्लील टिप्पणी की। पीड़िता ने बताया कि वह घर से बाहर आने लगी तो दोनों आरेापियों ने उसे पीछे से पकड़ कर खींचा और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से ...