बरेली, अप्रैल 5 -- नौकरी के लिए बरेली से दिल्ली आई बुआ की बेटी से ही युवती को प्यार हो गया। दोनों में समलैंगिक संबंध बन गए। प्यार ऐसा कि एक दूसरे पर जान भी न्योछावर करने को तैयार। तय कर लिया कि किसी लड़के से शादी नहीं करेंगे। इसी तरह साथ-साथ जीवन बिताएंगे। चार साल तक दोनों साथ रहे। दिल्ली वाली युवती ने बरेली वाली के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया। इसी बीच रुपये व जेवर लेकर बरेली वाली युवती अपने घर भाग गई। फोन भी उठाना बंद कर लिया तो दिल्ली वााली युवती का धैर्य जवाब दे गया। बरेली पहुंची और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के मदनपुर खादर क्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि वह नौकरी करके किसी प्रकार गुजारा करती थी। कुछ समय पहले बरेली के भमोरा में रहने वाली उसकी बुआ की बेटी भी दिल्ली पहुंच गई। काम के लिए उसके पास ही रहने लगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.