समस्तीपुर, दिसम्बर 6 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के रासपुर पतसिया पूरब पंचायत के सुलतानपुर पूरब गांव में बुआ की डोली उठने के दो घंटे बाद ही भतीजी की अर्थी उठी। मिली जानकारी के सुलतानपुर पूरब गांव के स्व. रामश्रेष्ट सिंह की पुत्री जुली कुमारी की शादी बड़ी ही धूमधाम से गुरुवार की रात्रि सम्पन्न हुई। विवाहोउपरांत शुक्रवार को जुली की डोली को परिजनों ने विदा किया। दो घंटे बाद ही जुली की भतीजी रिया कुमारी (14) की मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां परिवार में खुशी का माहौल था वह थोड़ी देर में मातम तब्दील हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रिया घर की लाडली थी और शादी के जश्न में वह सबसे अधिक उत्साहित भी थी। पिछले कुछ दिनों से उसे तेज बुखार था। घर में शादी का माहौल होने के कारण ग्रामीण स्तर पर उसे दवा दी रही थी। शादी के बाद ...