कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गाव में गुरुवार सुबह खेत पर गेहूं की बुआई करने गए एक युवक की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम काशीपुर के मजरा सलेमपुर का रहने वाला 30 वर्षीय राम गोपाल गुरुवार सुबह गांव के ही शैलेंद्र के ट्रैक्टर से अपने खेत में गेहूं की बुआई कराने के लिए गया था। वह ट्रैक्टर पर बैठकर रोटावेटर से खेत की जुताई करा रहा था। इसी बीच अचानक झटका लगने से वह नीचे गिरने के साथ रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर को वहीं पर छोड़कर चालक भाग निकला। परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.