महोबा, दिसम्बर 14 -- महोबा,संवाददाता। बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अब बुंदेले दिल्ली कूच करेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर 25 दिसंबर को इंडिया गेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 50वीं बार अपने खून से खत लिखकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग करेंगे। अलग राज्य की मांग को लेकर महोबा में 635 दिन का ऐतिहासिक अनशन व 49 बार प्रधानमंत्री को अपने खून से खत लिख चुके बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर बुंदेलखंडी ने बताया कि महोबा के साथ बांदा, झांसी, फतेहपुर, हमीरपुर व उरई-जालौन आदि जिलों से भी बुंदेलखंड राज्य आंदोलन से जुड़े तमाम संगठनों के सदस्य 25 दिसंबर को दिल्ली के इंडिया गेट पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही पूर्वांचल, पश्चिमांचल राज्यों की मांग करने वाले विभिन्न संगठनों के लोग भी धरना-प्रदर्शन म...