महोबा, फरवरी 14 -- महोबा,संवाददाता। सूर्य महोत्सव को लेकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जबकि बुंदेली विधाओं पर आधारित कार्यक्रमों में कलाकारों ने जलवा बिखेरा। कलाकारों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। सूर्य महोत्सव में बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के छात्रों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरा के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कुल्लाई पहाड़िया के छात्रों ने हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी जबकि ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, संत जोसफ्स, केंद्रीय विद्यालय, सांई कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र या...