उरई, फरवरी 3 -- जालौन। नगर में आयोजित श्री बाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बुंदेलखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध बुंदेली लोकगीत गायक एवं कलाकार जय सिंह राजा परमाल एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति देकर देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद जय सिंह एवं उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक बुंदेली लोकगीत प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए नगर जालौन सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। उप...