उरई, जनवरी 27 -- उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे लिंक रोड के तहत अधिग्रहित की जा रही किसानों की उपजाऊ जमीन का मुआवजा 15 लाख रुपये प्रति एकड़ दिए जाने की मांग उठी है। मंगलवार को कोटरा निवासी किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर एक मांग-पत्र सौंपा। किसानों ने बताया कि लिंक रोड निर्माण के लिए सरकार द्वारा उनकी उपजाऊ भूमि अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन इसके एवज में उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जमीन का मूल्य सर्किल रेट से भी कम तय किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र में उपजाऊ भूमि की कीमत लगभग 15 लाख रुपये प्रति एकड़ है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि अधिग्रहित की जाने वाली सभी उपजाऊ जमीन का मुआवजा 15 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से दिया जाए। इस दौरान घनश्याम, ईश्वरदास, आशीष, रतीराम,...