हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- मुस्करा, संवाददाता। क्षेत्र के शिवनी गांव में श्री श्री 1008 श्री गंगादास बाबा मेला महोत्सव में मप्र के बिजावर से आए कलाकारों ने बुंदेलखंड के मशहूर राई नृत्य का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ हुई। मेला समिति के देवबचन सिंह यादव प्रधान प्रतिनिधि शिवनी ने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि के रूप में मिहुना के प्रधान मुन्नालाल तिवारी, खड़ेही प्रधान भूपेंद्र, संजय बुंदेला कन्धौली व राजा पांडेय मौजूद रहे। इनके साथ ही गांव के बाबूसिंह (पूर्व प्रधान, शिवनी), डोंगर राजपूत, मइयादीन यादव, नत्थू पाल और संतराम निषाद मौजूद रहे। जैसे ही राई नर्तकों ने मंच संभाला वैसे ही पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूं...