उरई, मार्च 19 -- उरई। उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन योजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में एक दिवसीय कषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सौ किसानों को प्रशिक्षण देते हुए केंद्र अध्यक्ष डॉ. मुस्तफा कई जानकारियां दीं। कहा बुन्देलखण्ड कम वर्षा से प्रभावित क्षेत्र है, जिसमें कृषक टपक सिंचाई पद्धति द्वारा कम पानी में प्रक्षेत्र पर बागवानी की सिंचाई कर सकते हैं साथ ही फसल में खाद का प्रयोग उन्हीं पौधों में करें जिसमें आवश्यकता हो, जिससे खरपतवार बहुत कम मात्रा में ही उग पाता है। इससे किसानों को अधिक उत्पादन प्राप्त होता है जो कि उनके आय में वृद्धि करता है। डॉ विस्टर जोशी एवं डॉ मंजुल पाण्डेय ने बताया कि किसान अपने प्रक्षेत्र पर आम, अमरूद, अनार, आदि की बागवानी फसलें उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.