महोबा, अक्टूबर 12 -- महोबा, संवाददाता। सरकार के प्रयास से किसानों की आय दोगुनी हो रही है। किसानों को उन्नत किस्म की बीज सहित अन्य कृषि उपकरणों का लाभ दिया जा रहा है। यह बात एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को जिले भर के उन्नतशील किसानों को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का लाइव प्रसारण दिखाया गया। किसान जागरुकता कार्यक्रम में किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारियां दी गई। जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मोहन लाल कुशवाहा ने कहा कि सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का विकास हो रहा है। यहां सिंचाई सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होने से किसानों को लाभ मिला है। पहले बुंदेलखंड सूखा के लिए सुर्खियों में रहता था। इस मौके पर मुख्य विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.