हमीरपुर, दिसम्बर 8 -- राठ, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बाइक से दिल्ली जा रहा युवक बीच रास्ते हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे यूपीडा के एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मप्र के सतना रीवां निवासी 25 वर्षीय ऋषभ पांडेय पुत्र जीतेंद्र पांडेय रविवार को लग्जरी बाइक से सतना से झांसी को चला था। चित्रकूट से ऋषभ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से दिल्ली को फर्राटा भर रहा था। बाइक की स्पीड भी 160 के आसपास थी। जिस वक्त उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी के पास पिलर नंबर 116 के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से बाइक के भी परखच्चे उड़ गए और ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद यूपीडा की एंबुलेंस से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.