हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। मां की अस्थि विसर्जित करने कार से प्रयागराज जा रहे दो सगे भाइयों सहित चाचा और मौसेरे भाई की बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से बस की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। दो सगे भाइयों सहित चाचा ने घटना स्थल पर और मौसेरे भाई ने बांदा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे भाई की हालत गंभीर है, जिसे दो अन्य घायलों के साथ कानपुर रेफर किया गया है। चारों मृतक महोबा जनपद के थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव के मजरा जमनीपुरवा निवासी हैं। इस खबर से मृतकों के घर कोहराम मच गया। ग्योड़ी गांव के मजरा जमनीपुरवा निवासी 55 वर्षीय घनश्याम यादव की मां अनुसुइया उर्फ सिया की बीते गुरुवार को मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद घनश्याम अपने भाइयों 50 वर्षीय राधेश्याम, 40 वर्षीय रामसहोदर, 65 वर्षीय चाचा सिद्धगोपाल, मौसेरे भाई 3...