उरई, जनवरी 12 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ। किलोमीटर संख्या 225 के पास कार पलट गई। इससे कन्नौज के छिबरामऊ डाकघर में तैनात कर्मचारी घायल हो गया। जो बांदा से कन्नौज ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे की वजह कार ड्राइव करते वक्त झपकी आना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्नाव के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी सर्वेश वर्मा कन्नौज के छिबरामऊ के डाकघर में कर्मचारी हैं। जो सोमवार सुबह बांदा से छिबरामऊ स्थित पोस्ट ऑफिस जा रहे थे। तेज रफ्तार कार जब कुठौंद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्या 225 के पास से गुजर रही थी तभी चालक को झपकी आ गई। इससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की खबर पर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.