औरैया, दिसम्बर 6 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के पास एक्सप्रेसवे के 275 किमी पॉइंट पर तेज रफ्तार कार चलते ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। एसआई सुरेश सिंह, धर्मेंद्र कोरी, इटैली चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी और यूपीडा प्रभारी एके सिन्हा भारी पुलिस बल संग घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को ट्रक में फंसे हालत से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के राठ कस्बा निवासी 26 वर्षीय आयुष पुत्र वीरेंद्र राजपूत के रूप में हुई। कार से बरामद कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई तो उन्होंने बताया कि आयुष दिल्ली जा रहा था और ...