इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- ऊसराहार। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसें चलाने के संबंध में धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ताखा को सौपा गया। ताखा मे चल रहे किसान नेताओ के धरना प्रदर्शन मे दूसरे दिन एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद पंडाल में सभा हुई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए धरना के आयोजक किसान सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष नाथूराम यादव ने कुदरैल पर कट ओर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सरकारी बसें चलाई जाएं। यदि दो महीने के अंदर इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो इटावा कचहरी पर क्षेत्र की जनता अनशन पर बैठने को मजबूर होगी। सभा को अजित प्रताप सिंह, असित यादव, वीरेंद्र सिंह, शिववचन सिंह बच्चू आदि कई लोगों ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.