उरई, फरवरी 23 -- उरई। जनपद जालौन और हमीरपुर सीमा के नजदीक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार रात को बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जिनके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार युवक दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। हमीरपुर जिले के पनवाड़ी निवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह किसी काम से हमीरपुर जिले के थाना मौदहा ग्राम रतौली जाने के लिए बाइक से आ रहा था। दिल्ली से ही वह बाइक से आ रहा था। रविवार की देर रात जैसे ही उसकी बाइक जालौन हमीरपुर सीमा के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे सिर में चोट लगने के कारण पुष्पेद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई धर्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.