बिजनौर, जनवरी 17 -- थाना नगीना देहात में स्थित द्वारिकेश बुंदकी शुगर मिल में गन्ना लेकर आए ट्रक चालक की गुरु वार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भाकियू महात्मा टिकैत और बीएमसी के कार्यकर्ता के साथ मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव को मिल परिसर से नहीं उठाने देने को लेकर धरने पर बैठ गए। जिससे मिल के दोनों ओर गन्ना ला रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। नगीना नजीबाबाद रोड पर स्थित द्वारिकेश शुगर मील बूंदकी में सोवेन्द्र 45 वर्ष पुत्र राम कुमार सिंह निवासी मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात गुरूवार शाम आलोपुर गन्ना सेंटर से गन्ने का ट्रक लेकर मिल पर आया था। रात को ट्रक से गन्ना उतारकर ट्रक मिल गन्ना परिसर में खड़ा कर केबिन में सो गया। सुबह होने पर अन्य ट्रक चालकों ...