रांची, मार्च 16 -- बुंडू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सारजमडीह रोड स्थित कठरटोली में शनिवार की शाम डीजे की धुन पर युवक नाच-गान कर रहे थे। उसी दौरान छुटू उरांव उर्फ शिवा उरांव और शशि उरांव के साथ आकुल दास के साथ मारपीट हुई। इसके बाद गुस्से में आकुल दास घर से चाकू लाकर छुटू उरांव के पेट में तीन वार कर दिया। वहीं शशि उरांव की पीठ में चाकू घोंपकर फरार हो गया। दोनों घायलों को परिजन अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स कर दिया, जहां उसकी हालत में सुधार है। इधर, छुटू उरांव और शशि उरांव को चाकू घोपकर घायल करने की खबर मिलने पर परिजनों ने आकुल के घर में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने आकुल के घर में रखी दो बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और उसके घर में लगे बिजली का मीटर, एक टीना का दरवाजा सहित अन्य कई सामग्रियों को तोड़ दिया। जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.