रांची, अप्रैल 30 -- बुंडू, संवाददाता। जीर्णोद्धार के बाद महावीर मंदिर में चल रहे तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन भगवान के नगर भ्रमण हेतु शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं परंपरागत वेशभूषा के साथ शामिल थीं। शोभा यात्रा में झांकियों और भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा महावीर मंदिर से निकलकर महावीर मंदिर गली होते हुए, धुर्वा मोड़, थाना रोड, सुभाष चौक, काली मंदिर, मस्जिद मोहल्ला होते हुए पुनः महावीर मंदिर पहुंची। भगवान का महास्नान और नगर भ्रमण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह शिव तांडव एवं लंका दहन का दृश्य लोगों को दिखाया गया। रात्रि में भजन-कथा और भंडारे का आयोजन किया गया। अयोध्या धाम से पधारे परम श्रद्धेय पंडित मृत्युंजय महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा एवं धर्म की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.