रांची, जनवरी 20 -- बुंडू, संवाददाता। रांची-टाटा रोड पर नवाडीह गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर को एक हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय बुधनलाल उरांव बुंडू के नेउरी गांव का निवासी था। घटना मंगलवार की तड़के 3:30 बजे की है। खाली हाईवा रांची से बुंडू की ओर जा रहा था, जबकि ट्रेलर गोरखपुर से मुल्तानी मिट्टी लादकर ओडिशा जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुधनलाल उरांव का शव केबिन में दब गया। सूचना मिलने पर दशम फॉल थाना पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है ट्रेलर के चालक ने कूदकर बचाई जान ट्रेलर चालक जीतेंद्र ने बताया कि वह गोरखपुर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.