रांची, फरवरी 20 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड मुंडा समाज के तत्वावधान में 22 फरवरी को बुंडू स्थित ताऊ मैदान में कार्यशाला सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंडारी खुंटकाटी स्वशासन व्यवस्था, सीएनटी एक्ट और पेसा कानून पर केंद्रित होगा। इस आयोजन की अंतिम तैयारियों को लेकर तमाड़ में बैठक की गई। कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आदिवासी मुंडा समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, कलाकार और धार्मिक-सांस्कृतिक अगुआ शामिल होंगे। बैठक में आदित्य नाग, गिरीश सिंह मुंडा, दीना सार्डिनिया, उदारकांत मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, अगनू मुंडा, सहदेव मुंडा, मंटू कुमार मुंडा, रामपाल मुंडा और मंगल मुंडा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...