बोकारो, फरवरी 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की पहल से बुंडू का केवट टोला आज स्वच्छता की ओर आगे बढ़ रहा है। बुंडू मुखिया ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत केवट टोला और तेली टोला के बीच एक प्रतियोगिता रखी थी, प्रतियोगिता का विषय था कि जो टोला ज्यादा साफ सफाई रखेगा उसे 8 मार्च 2026 को महिला दिवस के दिन पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। बस क्या था उक्त दोनों टोला के लोगों ने अपने-अपने टोले को गंदगी मुक्त कर दिया। गौरतलब है कि बुंडू पंचायत के केवट टोला में लगातार कई सालों से पानी का बहाव सड़क पर होते रहता था, जिससे सालों भर लोगों को गंदगी के बीच जीवन- बसर करना पड़ रहा था। आज केवट टोला के नई पीढ़ी के लड़कों एवं महिलाओं का प्रयास और संकल्प ने केवट टोला की दिशा और दशा ही बदल कर रख दिया। केवट टोला की गलियो...