बोकारो, दिसम्बर 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के पंचायत सचिवालय परिसर में रविवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर बुंडू पंचायत के विभिन्न वार्डो के जरूरत मंद और असहाय महिला-पुरुषों के बीच झारखंड सरकार की ओर से प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया निहारिका सुकृति और प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने संयुक्त रूप से कंबलों का वितरण किया। बुंडू पंचायत में कुल 11वार्डो के महिला-पुरुषों के बीच 90 कंबल बांटे गए। बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि जिन लोगों का नाम वार्ड सदस्य की ओर से उपलब्ध कराया गया है, वैसे लोगों को कंबल दिया जा रहा है, लेकिन अगर लाभुकों की संख्या ज्यादा हुई तो उसे बाद में कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे थे ,लेकिन जिन्हें कंबल नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.