रांची, जनवरी 30 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। बुंडू नगर पंचायत निर्वाचन कार्यालय में चुनावी हलचल तो तेज है, लेकिन फिलहाल प्रत्याशी केवल नामांकन प्रपत्र (पर्चा) खरीदने तक ही सीमित हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने बताया कि दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए चार और पार्षद पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। इससे एक दिन पूर्व पांच प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे थे। अब तक पार्षद पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी नामांकन पर्चा खरीद चुके हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए कार्यालय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को चुनाव आयोग के निर्देशों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.