चाईबासा, जुलाई 18 -- कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अंतर्गत बुंडू पंचायत के बुंडू गांव में करैत सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शुरू अंगारिया (पति डांगुर अंगारिया) के रूप में हुई है। घटना बीती गुरुवार रात लगभग दो बजे की है, जब शुरू अंगारिया को करैत जैसे अत्यंत विषैले सांप ने डंस लिया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए महिला को सेल की गुवा अस्पताल में आज शुक्रवार सुबह 4 बजे भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज शुरू हुआ, लेकिन विष का असर गहरा होने के कारण आज सुबह ही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में और भी जल्दी कार्रवाई हो। सांप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.