रांची, जनवरी 15 -- बुंडू, संवाददाता। महाराष्ट्र के जलगांव में 17 से 19 जनवरी तक आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स के लिए साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू की आठवीं की छात्रा भूमिका महतो का चयन हुआ है। प्राचार्य सुभाष पाटनी ने बताया कि रांची में हुए ट्रायल के बाद छह सदस्यीय योगासन टीम में भूमिका चुनी गई है। वह राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्राचार्य और योग शिक्षक बबलू महतो को दिया है। प्राचार्य ने इसे विद्यालय के सामूहिक प्रयास का फल बताते हुए भूमिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...