मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं वोकेशनल स्टडीज की बीफार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा वाणी ने अंडर 20 वर्ग की जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता मेरठ मंडल के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में मिस वाणी ने अपनी कला, भाव-भंगिमा एवं प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज निदेशक डा. अरविन्द कुमार एवं समस्त शिक्षकों ने उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.