बेगुसराय, जनवरी 10 -- बीहट, निज संवाददाता। हर्ल ग्राउंड में हो रही शहीद राजेश स्मृति अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को बी.पी. स्कूल बेगूसराय की टीम ने सीएसके मोकामा को पांच विकेट से मात दी और फाइनल में पहुंच गई। टॉस जीतकर बी.पी. स्कूल टीम के कप्तान ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। सीएसके मोकामा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 109 रन बनाया। जवाब में बी. पी. स्कूल की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। मैच में निर्णायक विकास कुमार और भानू कुमार तथा मनीष कुमार ऑफलाइन तथा प्रतीक राज ऑनलाइन स्कोरर थे। बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बरौनी नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद नेहा कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला आफजाई की। आयोजन समिति क...