छपरा, दिसम्बर 11 -- शहर में दो केंद्रों पर नकलमुक्त शुरू हुई बी-बॉस की परीक्षा तीसरी आंख की जद में थें परीक्षार्थी जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर जारी किया था दिशा निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण व परीक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित बी-बॉस की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। प्रथम पाली में हिंदी तो दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में प्रश्न पत्र आसान आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखे।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव से प्राप्त पत्र के आलोक में जिला प्रशासन ने तैयारी की है।इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किया था । आदेश में कहा था कि बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण व परीक्षा बोर्ड के द्वितीय उच्च माध्यमिक स्तरीय (12 वीं) परीक्षा सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 24 दिस...