बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। किसानों को उर्वरक के लिए भटकना न पड़े और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सहकारिता विभाग ने बी-पैक्स सहकारी समितियों के माध्यम से नई डिजिटल पहल शुरू की है। विभाग द्वारा उर्वरक वितरण के लिए विशेष सॉफ्टवेयर एप विकसित किया जा रहा है, जिसके जरिए खरीफ अभियान 2026-27 से खाद का वितरण किया जाएगा। इस डिजिटल एप में समिति के सदस्य किसानों का पूरा विवरण दर्ज रहेगा। किसानों की भूमि के रकबे के अनुसार ही उन्हें आवश्यकता के अनुरूप रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद मिल सकेगी। सहायक निबंधक सहकारिता रवि शंकर चौधरी ने बताया कि जो किसान अभी तक बी-पैक्स सहकारी समिति के सदस्य नहीं बन पाए हैं, वे 30 अप्रैल तक अपनी संब...