बांदा, फरवरी 8 -- बांदा संवाददाता। सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत जनपद में नवगठित बी-पैक्स पिंडारन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान सहकारी समिति के माध्यम से कृषकों को उर्वरकों का वितरण किया गया। सहकारिता विभाग की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। नवगठित बी-पैक्स के संचालन से क्षेत्र में उर्वरक, बीज, ऋण, डिजिटल सेवाओं एवं अन्य सहकारी सुविधाओं की उपलब्धता सुदृढ़ होगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि सहकार से समृद्धि योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना, कृषकों को आत्मनिर्भर बनाना, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अजय पटेल, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, क्षेत्र के जनप्रतिनिध...