हरिद्वार, जून 18 -- सीएयू की बी टीम ने वूमेन स्टेट मल्टी डेज चैलेंजर्स ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। मुख्य अतिथि एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के उपाध्यक्ष अजय पांडे ने विजेता टीम की कप्तान प्रेमा रावत को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिला क्रिकेट को और आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 99.4 ओवर में 204 रन बनाए। नंदिनी कौशिक ने शानदार 83 रन, कप्तान प्रेमा रावत ने 37 रन और प्रीति भंडारी ने 34 रन का योगदान दिया। सी टीम की ओर से एकता बिष्ट ने पांच विकेट और सफीना ने 2 विकेट लिए। जवाब में सी टीम 65.2 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। कंचन परिहार ने 35 रन और सकीना ने 20 रन बनाए। बी टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.