बेगुसराय, जुलाई 6 -- बीहट। बीड़ी मजदूर नेता सह बेगूसराय सदर प्रखंड के लडुआरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. ऐहतेशामुल हक ने जदयू की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्रीसिंह ने मो. हक को बीड़ी मजदूर कांग्रेस (इंटक) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बेगूसराय जिला इंटक के अध्यक्ष चुनचुन राय ने यह जानकारी देते हुए मो. हक को बधाई दी है। इंटक नेता डा. के. के. राय, टैंकर चालक उपचालक यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, मो. एहशान रिजबी, जमाल खान, मो. कामिल खान, चन्द्रशेखर सिंह, रामानंद समेत अन्य ने खुशी जाहिर की है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.