आजमगढ़, दिसम्बर 15 -- आजमगढ़। नगर में स्थित तकिया चकला पहाड़पुर मुहल्ले में असंगठित बीड़ी मजदूर कल्याण समिति के कार्यालय पर एक बैठक हुई। बीड़ी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद गोड़ ने कहा कि जिले में करीब 12 हजार महिला और पुरुष बीड़ी बनाने के काम में लगे हुए है। सुबह से शाम तक एक हजार बीड़ी बनाने की मजदूरी आज भी सत्तर रुपये से 80 रुपये तक मजदूरी दी जाती है। इतने कम मजदूरी में इनके परिवार का भरण पोषण करना काफी मुश्किल है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीड़ी मजदूरों को ई-श्रम कार्ड बनवाकर उन्हे परिचय पत्र दिया जाय। जिससे बीड़ी मजदूरों को सरकारी योजना लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.