बेगुसराय, जनवरी 27 -- बीहट। बीहट में संविधान बचाओ-देश बचाओ जत्था के बैनर तले 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कमल वत्स ने किया। बाइक सवार जत्था तिरंगा लेकर शहीद राजेश द्वार, प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर, जीरोमाइल में राष्ट्रकवि दिनकर तथा बीहट में संजीव द्वार पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मार्क्सवादी पुस्तकालय परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी भी लगायी गई। तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, पूर्व विधायक अमिता भूषण, बीहट नप की मुख्य पार्षद बबीता देवी, पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टूना, विमला देवी समेत अन्य ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा जत्था को रवाना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...