बेगुसराय, दिसम्बर 5 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट चांदनी चौक, बीहट बाजार तथा सब्जी मंडी में अतिक्रमणमुक्ति अभियान 9 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। बीहट नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर उक्त आशय की सूचना बीहट नप प्रशासन के द्वारा चिपकायी गयी है। बीहट नगर परिषद कार्यालय से निर्गत नोटिस के आलोक में 8 दिसंबर तक स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेने की अपील की गई है। अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाली क्षति के जिम्मेदार दुकानदार तथा लोग स्वयं होंगे। सूचना के अनुसार अस्थायी अतिक्रमण पाये जाने पर पांच हजार तथा स्थायी अतिक्रमण पाये जाने की स्थिति में 20 हजार रुपये प्रति दुकानदार या व्यक्ति जुर्माना भी किया जाएगा। बीहट नगर परिषद की ओर लगातार अतिक्रमण हटाने की अपील की सूचना का प्रसारण किया जा रहा है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...