बेगुसराय, नवम्बर 27 -- बीहट। बीहट नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आज शुक्रवार को अपराह्न एक बजे से होगी। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, बीहट मध्य विद्यालय में कलामंच के निर्माण, बीहट पोखर के सौन्दर्यीकरण के साथ साथ बीहट में हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी तथा उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण रूके विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...